New Delhi: देश के प्रमुख ऑटोमोबाइल शो, ऑटो एक्सपो( Auto Expo) 2022 को स्थगित कर दिया गया है। कोविड-19 महामारी की वजह से ग्रेटर नोएडा में अगले साल फरवरी माह में आयोजित होने वाले देश के प्रमुख ऑटोमोबाइल शो, ऑटो एक्सपो को स्थगित किया गया है। उद्योग निकाय सियाम ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सोसाइटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने जारी बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की आशंका के चलते ऑटो एक्सपो को स्थगित किया गया है। गौरतलब है कि दो साल में एक बार आयोजित होने वाला यह ऑटो एक्सपो शो आखिरी बार फरवरी, 2020 में हुआ था।

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने एक बयान में कहा कि ‘ऑटो एक्सपो जैसे कारोबारी शो में संक्रमण फैलने का जोखिम बहुत अधिक है, क्योंकि इसमें भीड़ बहुत अधिक होती है। ऐसे में सामाजिक दूरी बनाए रखना मुश्किल होगा। इसलिए इसे स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।’
उन्होंने कहा कि ऑटो एक्सपो की अगली तारीख को इस साल के अंत में कोविड-19 महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए और वैश्विक ऑटो शो के ओआईसीए कैलेंडर के अनुसार अंतिम रूप दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें:
- Sahibganj में युवक ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की, फिर खुद फांसी लगाकर दी जान
- Kolkata incident: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 19, CM अधिकारी ने 25 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान
- Madhya Pradesh: ग्वालियर हादसे में दो और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 14 पहुंची
- Deoghar: 15 दिन तक बिजली का काम करने के बाद पैसा मांगने पर मिस्त्री समेत चार से मारपीट
- Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, तीन गंभीर



