
Deoghar: देवघर पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने टीम गठित कर अंतर जिला गिरोह के 06 साइबर आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया।

इनके पास से 09 मोबाइल और 16 सिम बरामद किया गया है। जिसमे से 06 मोबाइल नंबर का प्रतिबिम्ब पोर्टल पर क्राइम लिंक पाया गया। जिसकी पुलिस जांच करने में जुटी है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी आरोपितों को मोहनपुर थाना इलाके के मोहनपुर हाई स्कूल के पास छापेमारी कर गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

जेल गये सभी आरोपितों के मोबाइल की जांच की गई तो पता चला की ये फर्जी कस्टमर केयर सरकारी पदाधिकारी बनकर फोन पे /एयरटेल पेमेंट बैंक यूजर को कैश बैक का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करते थे।
कौन-कौन गये जेल
जेल जाने वालों में जामताड़ा जिला के पोसोई निवासी देवाशीष दा, समीर शेख, देवघर जिला के पथरौल थाना क्षेत्र के बेलतिकरी निवासी बंटी दास, मिथुन दास, एवं देवीपुर थाना इलाके के बारगुनिया निवासी मोहन दास और शत्रुधन दास के नाम शामिल हैं।
छापेमारी टीम में साइबर थाना प्रभारी पुनि कृष्णानंद सिंह, साइबर थाना के एसआई अजय कुमार मोहनपुर थाना प्रभारी पुअनि प्रियरंजन कुमार सहित पुलिस के जवान शामिल थे।


