
Deoghar : जहरिला सांप काटने से गंभीर हुई एक 60 वर्षीय महिला की इलाज के क्रम में देवघर सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गयी।

मृतका का नाम बिजवा देवी है जो दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के धनैय गावं की रहने वाली है।

परिजनों ने बताया कि गुरूवार की सुबह उठकर वह खेत की तरफ शौच के लिये गयी थी। उसी क्रम में उसे किसी विषैला सांप ने डंस लिया।
उसकी हालत जब गंभीर होने लगी तो इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।
इधर जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।



