
Deoghar : देवघर नगर थाना पुलिस ने रंगदारी की मांग को लेकर मारपीट करने एवं फायरिंग करने वाले बाबा परिहस्त गैंग के चार सदस्य को सोमवार को पुछताछ के लिये 24 घंटे के लिये रिमांड पर लिया था। चारों को पुछताछ के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया।

रिमांड पर लिये गये आरोपियों में जय गिरी, अभय गिरी, अनुभव खवाड़े और प्रशांत द्वारी के नाम शामिल हैं। बताया जाता है कि चारो को थाना कांड संख्या 471/25 में रिमांड पर लिया गया था। हांलाकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार किया है।

बताते चलें कि 15 अक्टूबर 2025 को नगर थाना में उत्तराखंड के देहरादून जिला निवासी विजय कुमार चौहान ने मामला दर्ज कराया था। जिसमें कहा था वह नगर निगम अस्थाई कर्मी के रूप में कार्यरत है और टैक्स टिकट, जिसमें टेंपू, उटोटो और पीकअप काटने का कार्य करता ।
15 अक्टूबर 2025 की शाम छह बजे के आसपास वह ट्रेकर स्टेंड स्थित एक होटल से खाना खाकर बाहर निकला था। उसी दौरान आठ दस बदमाश हथियर लेकर उसके पास पहुंचे और जान मारने की नियत से मारपीट करने लगे और दहशत फैलाने के लिये फायरिंग कर दिया।
ये सभी लोग हर माह 10 हजार रूपये रंगदारी देने की मांग कर रहे थे। इस मामले में अनुभव खवाड़े, अभय गिरी, माधव तिवारी, सत्यम झा, अभिषेक मठपति, निर्मल राय, केशव सरेवार, प्रशांत द्वारी आकाश झा, सत्यम मिश्रा और जय गिरी को आरोपी बनाया था।
पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सूत्रों ने बताया कि इसी कांड में पुछताछ को लेकर चारो आरोपी को रिमांड पर लिया गया था।


