
Deoghar : देवघर के नगर थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टेंड इलाके में चोरों का आंतक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद उक्त इलाके में चोरी छिनतई करने वाले बदमाशों का आतंक कम होने का नाम ले रहा है।

रविवार को बदमाशों ने मध्यप्रदेश के एक श्रद्धालु का बैग लेकर भाग गया। जिसमें नकदी और मोबाइल सहित अन्य सामान थे।

इस बावत श्रद्धालु मध्यप्रदेश के मेवाड़ जिला के ओरक्षा निवासी प्रभाकर सिंह ने नगर थाना में शिकायत किया है। पीड़ित श्रद्धालु ने बताया कि वे लोग बस से बाबा धाम दर्शन करने आये थे।
पुराना बस स्टेंड स्थित हैंड पंप के पास बैग रखकर ब्रस करने लगे। उसी दौरान एक बदमाश वहां पहुंचा और बैग लेकर फरार हो गया।
बैग में 40 हजार नकद, मोबाइल और आधार कार्ड सहित अन्य कागजात थे। इधर नगर पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गयी है।


