
Deoghar News : देवघर जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में पांच लोग गभीर रूप से घायल हो गये। सभी को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देवघर सुल्तानगंज मुख्यमार्ग पर जसीडीह थाना इलाके के कोठिया के पास शुक्रवार की देर रात को एक अनियंत्रित स्कार्पियो वाहन एक पेड़ से टकरा गयी। इस घटना में उसपर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो। वहीं घटना के बाद स्कार्पियो चालक मौके पर से फरार हो गया।

इस घटना में बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के संतोष यादव, प्रमोद यादव कटोरिया और सुचित यादव महपता थाना कटोरिया निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात को पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से सभी को पहले इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
इस घटना में गंभीर रूप से घायल संतोष यादव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये एम्स रेफर कर दिया गया। वहीं बुढई थाना क्षेत्र के डाकबंगला के पास बाइक और टोटो की टक्कर में घायल हुए बाइक सवार को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल का नाम सुभाष किस्कू है जो देवीपुर थाना क्षेत्र के ढ़ोढसा गावं का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि वह गिरिडीह स्थित खंडोली घूमने गया था। शाम को घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान डाक बंगला के पास अचानक एक टोेटो चालक आगे से वाहन को घूमा दिया।
जिससे इसकी बाइक टोटो से अनियंत्रित होकर जा टकरा गयी। पहले उसे इलाज के लिये मधुपुर ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया।
अन्य स्थान पर हुए सड़क हादसे में जसीडीह थाना क्षेत्र के संदीप हेम्ब्रम घायल हो गये। उनका भी इलाज देवघर सदर अस्पताल मेें कराया जा रहा है।


