
Deoghar: एसीबी ने देवघर में बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह के टाटा मोटर्स शो-रूम में छापेमारी की। यह शो-रूम देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के लेटवा गांव में स्थित है।

एसीबी की टीम मंगलवार की देर शाम शो-रूम पहुंची और देर रात तक छापेमारी चली। एसीबी ने पूरे शोरूम को बाहर से लॉक कर सील कर दिया है। इसके साथ ही शो-रूम से जुड़े वर्कशॉप को भी सील कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एसीबी की कार्रवाई के बाद शो-रूम के बाहर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। हालाँकि, इस पूरे मामले में एसबी के अधिकारी कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।


