
Deoghar: बाइक के धक्के से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के सीता होटल के पास की बतायी जाती है। उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल का नाम सिकंदर राय है जो दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र के छतरा गावं का रहने वाला है। बताया जाता है कि सीता होटल के नजदिक नाला निर्माण का कार्य चल रहा था घायल वहीं काम कर रहा था। उसी क्रम में एक बाइक चालक ने उसे धक्का मार दिया।

इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल सिकंदर ने बताया कि वह सीता होटल के पास काम कर रहा था उसी दौरान तेज गति से आकर बाइक चालक ने धक्का मार दिया। जिससे वह घायल हो गया।
घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दे दी गई है।पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।


