
Deoghar: अलाव तापने के क्रम में एक बुजूर्ग महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिये देवघर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला का नाम 60 वर्षीय पुरनी देवी है जो मोहनपुर थाना क्षेत्र के धमनिया गांव की रहने वाली है। इलाज कराने आये परिजनों ने बताया कि वह घर में अलाव ताप नही थी उसी क्रम में उसके कपड़े में आग पकड़ लिया।

जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी। उपरांत उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज किया जा रहा है।


