
Deoghar: देवघर में आलोक कुमार की मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ। इस मामले में सड़क हादसे के बाद हाथापाई करने व पिस्टल चमकाने को लेकर झामुमो नेता राहुल चंद्रवंशी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

जानकारी हो की इस घटना के बाद इससे जुड़ा वीडियो काफी वायरल हुआ था। वहीं उनकी गिरफ्तारी की मांग लगातार इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों द्वारा की जा रही है। इस मामले में राहुल चंद्रवंशी की समस्या अब बढ़ती हुई नजर आ रही है। उनके लाइसेंसी पिस्तौल को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक पिस्टल के लाइसेंस को रद्द करने के लिए पुलिस द्वारा उपायुक्त से तीन दिन पूर्व अनुशंसा की गई थी। रविवार को उसके पिस्तौल को पुलिस ने जब्त कर लिया। वहीं राहुल के खिलाफ आगे की कार्रवाई को लेकर भी देवघर पुलिस काफी गंभीर नजर आ रही है।
पुलिस इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर रही है। इससे जुड़े हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है । जानकारी हो कि मामले में दोनों पक्ष की ओर से इंटरनेट मीडिया पर लगातार बयानबाजी हो रही है जिस कारण यह मामला लगातार गरमाया हुआ है।


