
Deoghar: देवघर जिला में अपराध नियंत्रण को लेकर संबंधित थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अशांति फैलाने वाले भू-माफियाओं, नशे के कारोबारियों सहित सक्रिय अपराधियों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई करें।

शुक्रवार को एसपी कार्यालय के सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ ने तमाम पुलिस पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया। इससे पहले उन्होंने बारी-बारी से सभी थाना में अपराध, अनुसंधान व अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर समीक्षा की।

इस बावत एसपी ने बताया कि मुख्य रूप से अपराध नियंत्रण, अनुसंधान नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर समीक्षा बैठक की गई। अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि हाल में अनुसंधान नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण भी दिलाया गया है। ताकि ना केवल अनुसंधान अविलंब हो सके बल्कि अनुसंधान की गुणवत्ता भी बनी रहे, इसको लेकर भी निर्देश दिया गया है। बताया कि नव वर्ष आने वाला है। इसको लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात सहित सभी थाना को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।
खासकर ड्रंक एंड ड्राइविंग, रेस ड्राविंग को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है। वहीं नए वर्ष को लेकर मंदिर में भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है ताकि विधि-व्यवस्था को लेकर किसी तरह का व्यवस्था उत्पन्न ना हो।
मौके पर मुख्यालय डीएसपी वेंकटेश कुमार, एसडीपीओ मधुपुर सतेंद्र प्रसाद, साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा, डीएसपी सीसीआर लक्ष्मण प्रसाद, मोहनपुर सर्किल इंस्पेक्टर केएनसिंह, पालोजोरी सर्किल इंस्पेक्टर केडी झा, साइबर थाना प्रभारी देवेश भगत, जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार, यातायात थाना प्रभारी संजय कुमार, कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, मोहनपुर थाना प्रभारी प्रिय रंजन, देवीपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा, सारवां थाना प्रभारी कौशल सिंह, सारठ थाना प्रभारी दीपक कुमार साह, बुढ़ई थाना प्रभारी रूपेश महतो, रिखिया थाना प्रभारी प्रभात कुमार, चितरा थाना प्रभारी विकास पासवान, करौं थाना प्रभारी दीपक भारती सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।


