
Deoghar News : देवघर जिले के जसीडीह थाना इलाके के केनमनकाठी गांव के पास सोमवार की देर रात को हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक का नाम 40 वर्षीय सचिन कुमार दास है।

मृतक डब्लूडब्लू एसओ कंपनी में प्राइवेट गार्ड का कार्य करता था। वर्तमान में वह एसबीआई साधना भवन देवघर के आरबीओ में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्य कर रहा था। मृतक को एक बेटी और एक बेटा है। मौत के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया था।

पुलिस को दिये बयान में मृतक के भाई पियुष कुमार दास ने कहा है कि मृतक भाई हर दिन ड्यूटी के बाद करीब 9.30 बजे रात तक वापस घर लौट जाया करता था। लेकिन सोमवार को वह करीब 10.30 बजे रात तक वापस नहीं लौटा तो घर वाले खोजबीन शुरू किया।
देर रात को उसे गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित नहर में बाइक के नीचे दबा हुआ पाया गया। आनन फानन में उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां देखने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
कहा कि वह नहर के रास्ते घर लौट रहा था उसी क्रम में अज्ञात वाहन से उसके बाइक में धक्का मार दिया। जिस वजह से बाइक सहित वह नहर में जाकर गिर गया।
इधर जानकारी मिलते ही मंगलवार को सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ द्याम ओपी पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।


