
Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष चौक से बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार देर रात एक चमचमाती नई कार सड़क किनारे खड़ी टैंकर से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नई कार का अलग हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कार में सवार तीन लोग आंशिक रूप से जख्मी हो गए। बताया जाता है कि घटना के बाद कार का एयर बैग खुल गया था।


जिससे कार सवार को गंभीर चोट नहीं आई। बताया जाता है कि कार में सवार तीनों व्यक्ति नशे की हालत में थे।
कार शहर में किसी लैब संचालक का है, जो चार महीने पूर्व ही खरीद कर लाया है। नगर थाना की पुलिस ने कार को जब्त कर थाना ले आई है।


