
Deoghar : देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार कि देर शाम को बाइक से धक्का लगने सेअधेड़ की मौत हो गई। मृतक के शव का शुक्रवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक का नाम 55 वर्षीय शंकर दास है जो मधुपुर थाना क्षेत्र के केसरागढ़ा का रहने वाला था। घटना के संबंध में मृतक के दामाद चुनचुन कुमार दास ने बताया कि वे तिलक समारोह में शामिल होने के लिए अपने समधी के घर सूड़ियाबांध देवीपुर जा रहे थे।

उसी दौरान जसीडीह थाना क्षेत्र के राजाडीह जीतजोरी मोड़ के पास एक बाइक चालक ने उन्हें पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और घटना स्थल पर ही उनकी हालत नाजुक हो गई।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पास के अस्पताल तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। लेकिन गंभीर चोटों के कारण समय पर उचित इलाज नहीं हो सका।
घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा टोटो से घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा देखने के बाद ऑन-ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


