
Deoghar News: देवघर SP सौरभ को मिली गुप्त सूचना पर जसीडीह थाना पुलिस की टीम ने मयंक होटल में छापेमारी कर अंतरराज्यीय क्रूड ऑयल चोर गिरोह के पांच सदस्या को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपियों में गुजरात अहमदाबाद के जोतपुर सेटेलाइट गोखुल आवास ब्लॉक नंबर 11 निवासी समीर पांडेय, यूपी के गोंडा जिला के खड़गपुर थाना क्षेत्र के केबलपुर निवासी पीर अली खान, यूपी के इटावा जिला के उसराहार थाना इलाके के रहने वाले आदेश कुमार, यूपी के जिला हमीरपुर थाना राढ़ निवासी रोहित अनुरागी, पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदनीपुर थाना भवानीपुर निवासी मुकुंद बेरा के नाम शामिल हैं।


इस संबंध में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी की बरौनी पाईप लाइन से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य जसीडीह इलाके में रूके हुए हैं।
उक्त सूचना पर जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार, पुअनि अमर कुमार सअनि अभय कुमार सअनि कौशलेन्द्र कुमार तथा जसीडीह थाना के सशस्त्र बल के हवलदार ज्योतिष सोरेन एवं आरक्षी मनोज दास की टीम ने छापेमारी कर अंतराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य को स्थानी मयंक होटल से दबोच लिया।
बताया कि जब इनलोगों से बरामद मोबाइल की जांच की गयी तो उसके तेल चोरी को घटना को अंजाम देने से पहले रेकी करने की बात सामने आयी। इन लोगो के मोबाइल से रेकी करने का पाइप लाइन वीडीओ भी बरामद किया गया। जिसकी जांच की जा रही है। इन सबों के पास से जंगल मेंे छिपाकर रखा गया हरा रंग का प्लास्टिक सेक्शन पाइप करीब 15 फीट का, लकड़ी का बेट लगा कुदाल एक पीस, रिंच दो पीस, लोहे का स्टेक 01 पीस, लोहे का टी 01, छेनी एक पीस, लोहे का सिकड़ एक पीस बरामद किया गया है।
बताया जाता है कि जेल गये चोर गावं में यह कह कर जाते थे कि वे लोग जलनल योजना की जांच करने आये हैं। इसी वजह से ग्रामीणों को भी इनपर शक नहीं होता था और ये लोग आराम से जंगली इलाके में घूसकर क्रूड ऑयल के पाइप मेें ड्रिल कर चोरी की घटना को अंजाम देने का कार्य करते हैं।



