
Deoghar News : सोमवार की शाम चार बजे के आसपास नगर थाना इलाके के आरमित्रा स्कूल के पास स्थित फूटपाथ दुकान से जूता एवं मोबाइल चोरी करने के आरोप में दुकानदारों ने दो युवक को धर दबोचा और नगर पुलिस के हवाले कर दिया।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस दोनों से पुछताछ करने में जूटी थी। जूता दुकानदार आशुतोष कुमार ने बताया कि वह दुकान में बैठा था।

उसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचा और अचानक नया जूता और मोबाइल लेकर भागने लगा। बताया कि खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
चोरी मामले में धराया एक युवक नंदन पहाड़ आस्था कोलोनी और दूसरा बरमसिया रिफ्यूजी कॉलोनी का रहने वाला है।


