
Deoghar News : देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर मोहल्ला निवासी सेवानिवृत कर्मी नवल किशोर सिंह साइबर ठगी का शिकार बने। साइबर ठगों ने उनके खाते से 1.93 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली।

पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराया है। पीड़ित का कहना है कि उसके मोबाइल फोन पर एक अंजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले एसबीआइ यूनो से जुड़ी परेशानियों के बारे में पूछताछ की।

बैंक अधिकारी समझकर पीड़ित ने पूछी गई सारी जानकारी से उसे अवगत करा दिया। इसके बाद एटीएम के बारे में जानकारी उससे ले ली गई।
पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद सिमुतल्ला स्थित उनके एसबीआइ खाता से उक्त रुपयों की निकासी कर ली गई। पीड़ित ने माजरा समझते ही बैंक पहुंचकर अपना खाता पर होल्ड लगाया।
साथ ही उसी बैंक में साइबर ठग के खाते को भी होल्ड कराया। साइबर थाना की पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है।


