
Deoghar Cyber Crime News : सोशल मीडिया पर सस्ती बाइक खरीदने का सौदा एक युवक को भारी पड़ गया। बाइक तो मिला नहीं बल्कि 23 हजार रुपया भी गंवा दिया।

इस तरह की घटना का शिकार रिखिया थाना क्षेत्र के पुनसिया निवासी अमर कुमार बने। ठगे जाने के बाद उन्होंने घटना की शिकार साइबर थाना में दर्ज की।

उनका कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म (फेसबुक) पर मोटरसाइकिल खरीद-बिक्री का एक विज्ञापन देखा। बाइक सस्ती दाम पर उपलब्ध था। इसके लिए उन्होंने संबंधित से संपर्क स्थापित किया।
बाइक की डिलेवरी करने की बात कहकर उसने विश्वास में ले लिया। इसके बाद उन्हें फोन पर बताया कि बाइक गिधनी मोड़ के समीप पहुंच चुकी है लेकिन डिलेवरी देने से पूर्व कुछ चार्जों का भुगतान करना पड़ेगा।
पीड़ित ने फोन-पे के माध्यम से 23 हजार का भुगतान कर दिया। भुगतान करने के बाद संबंधित से कोई संपर्क नहीं हो पाया।
तब उसे ठगे जाने का एहसास हुआ। साइबर थाना की पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर छानबीन में जुटी है।



