
Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र के सर्कुलर रोड बेलाबगान निवासी एक बुर्जूग के खाता से 14 हजार रूपये की अवैध निकासी कर लिये जाने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में दिलीप कुमार सिंह ने आवेदन देकर साइबर थाना में शिकायत किया है।

जिसमे बताया कि 25 नवंबर को उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आया।
उन्होंने उक्त कॉल को जैसे उठाया उसके बाद स्टेट बैंक के खाता से 14000 रूपये की अवैध निकासी कर ली गयी।
इधर साइबर थाना पुलिस शिकायत लेकर जांच में जुट गयी है।


