
Deoghar News : देवघर जिले के कुंडा पुलिस ने किशोरी के अपहरण करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपी का नाम उज्जवल दास खिजुरिया कुंडा और सूरज दास साकिन पराची थाना चकाई जिला जमुई बिहार का रहने वाला है।

बताया जाता है कि 19 नवंबर को कुंडा थाना में किशोरी के अपहरण कर लिये जाने को लेकर कांड संख्या 224/25 में मामला दर्ज कराया गया था।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वहीं किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है।



