
Deoghar Crime News : देवघर जिले के कुंडा थाना इलाके के घोड़दौड़ा के रहने वाले एक युवक का अपहरण कर जानलेवा हमला किये जाने का मामला सामने आया है।

घायल का इलाज पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायल का नाम उपेन्द्र राउत है।

बताते चलें कि घायल पूर्व में भी आर्म्स एक्ट और जान मारने की नियत से गोली चलाने के आरोप में जेल की हवा खा चूका है।
घायल ने बताया कि बुधवार की देर शाम को वह घर में अकेला था। उसी क्रम में गावं के तीन-चार लोग पहुंचे और घर से जबरन उठाकर परसबनी जंगल में ले जाकर जान मारने की नियत से लाठी एवं रड से मारकर घायल कर दिया।
घर वालों द्वारा इसकी जानकारी कुंडा पुलिस को दी गयी।
जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची तब वे लोग भाग खड़े हुए। इधर पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुटी है।


