
Deoghar News : देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी थाना इलाके के ठाढ़ीमोड़ के पास बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में जहां बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी वहीं उसका साथ मामूली रूप से घायल हो गये।

मृतक का नाम 20 वर्षीय प्रेम केवट है जो दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र के नौनीहाट का रहने वाला है। वहीं मामूली रूप से घायल उसके साथी का नाम अर्जुन कुमार है।

परिजनों ने बताया कि मृतक अपने अपाचे बाइक से मामा घर देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के डहुआ गावं आया हुआ था। बुधवार की सुबह अपने साथी अर्जुन के साथ बाइक से घूमने निकला था।
उसी क्रम में ठाढ़ी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बाइक सामने से आ रही एक वाहन से जा टकारई। इस घटना में प्रेम केवट गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना घायल के परिजनों को दिया। परिजन घटना स्थल पहुंचे और उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बुधवार की दोपहर नौनीहाट से परिजन पहुंचे और सदर अस्पताल स्थित बैद्यानाथ ओपी पुलिस को आवेदन देकर पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग किया और शव को अपने साथ ले गये।


