
Deoghar News : देवघर जिले के देवघर प्रधान डाकघर के पोस्टल इंस्पेक्टर के खाता से 47 हजार की अवैध निकासी कर लिये जाने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में संदीप कुमार ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराया है। बताया जाता है कि उनके एकाउंट से 40000, 7000 रूपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर लिया गया।

उनके मोबाइल पर एपीके फाइल वाट्सअप पर आया था। जिसे टच करते ही मोबाइल हैक कर लिया गया। सारा ओटीपी ठग के मोबाइल में गिरता गया।
उसके बाद मोबाइल लिंक एकाउंट से ऑनलाइन शॉपिंग कर लिया गया। साइबर पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गयी है।


