
Deoghar News : जसीडीह के चकाई मोड़ के समीप भूमाफियाओं के द्वारा चरक अस्पताल की जमीन को चारदीवारी कर कब्जा कर लिया है. इसके विरोध में स्थानीय आदिवासी समाज के लोगों ने देवघर DC कार्यलय पहुंच प्रदर्शन किया।

देवघर के समाहरणालय में दर्जनों आदिवासी न्याय की गुहार लगाने के लिए पहुंचे। उनका कहना है कि चरक हॉस्पिटल जसीडीह की जमीन बचाने का अभियान चलाया जा रहा है.

जिसके तहत धरना प्रदर्शन किया गया. उनका कहना है कि यह जमीन अस्पताल बनाने के लिए दी गई थी. जिसके बाद वहां बस स्टैंड बना दिया गया था. बस स्टैंड हटाने के बाद इस जमीन पर भू माफियाओं का गिद्ध की तरह नजर है.
जमीन दाताओं का कहना है की जमीन की चारदीवारी कर दी गई है. जिसको रोकना और हॉस्पिटल निर्माण को लेकर देवघर डीसी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।


