
Deoghar News : देवघर नगर थाना पुलिस ने 4 नवंबर को शंख मोड़ के पास हुए लूट कांड का खुलासा कर लिया है। इस मामले में अंतर जिला गिरोह के एक युवती सहित चार बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जेल गया आरोपियों में राजा चौधरी ऊर्फ राजू महथा बरमसिया, मनीष कुमार, शुभम पोद्दार साकिन सलोनातांड थाना नगर देवघर, सीमा कुमारी साकिन दलदली थाना राजगंज जिला धनबाद के नाम शामिल है।

उनके पास से लूटे गए तीन मोबाइल को भी बरामद किया गया है। बताते चलें कि 4 नवंबर को स्कॉर्पियो पर सवार होकर गिरिडीह के अहिल्यापुर थाना इलाके के रहने वाले पिंटू हाजरा, मुनेश्वर किस्कू और रंजीत पांडे के साथ पूजा करने देवघर आ रहा था।
शंख मोड़ पहुंचने के बाद मंदिर जाने का रास्ता भूल गया और वाहन लेकर ओवर ब्रिज के नीचे चला गया। आगे जाकर रास्ता बंद होने के कारण वापस गाड़ी लौटने लगा उसी क्रम में बाइक सवार 10 से 12 की संख्या में युवकों ने उन लोगों को रोक लिया।
पिस्तौल दिखाकर तीनों को जंगल झाड़ी की ओर लेकर चला गया और मारपीट करने लगा। इस दौरान मोबाइल की छीनताई कर ली और मोबाइल का कोड भी ले लिया।
उपरांत दो युवकों के परिजनों से करीब एक लाख मंगाकर अपने फोन में ट्रांसफर कर लिया था। उसके बाद सभी को में रोड पर छोड़कर वह लोग फरार हो गए थे।



