
Deoghar Big News : देवघर जिले के मोहनपुर थाना इलाके के चौपामोड़ स्थित जैप पांच के केम्प मे गोली लगने से एक हवलदार कि संदिग्ध परिस्थिति मे मौत हो गई।

मृतक हवलदार का नाम शिवपुजन पाल है जो बिहार के भभुआ जिला का रहने वाला बताया जाता है।

सूत्रों ने बताया कि गोली उसके अपने राइफल से चली।
घटना कि जानकारी मिलते ही एसपी सौरभ जैप पांच पहुंचे और मामले को लेकर जानकारी ली।
समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव वरीय पदाधिकारी के इंतजार मे जैप पांच के केंम्प ही रखा गया है।


