
Deoghar News : देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के तिलजोरी गांव के पास सड़क हादसे में ट्रैक्टर चला रहे एक युवक की माैत हो गयी। मृतक 26 वर्षीय अंशु वाणी बिहार के नालंदा जिला के कटौन थाना क्षेत्र के कटरीसार गांव का रहने वाला था।

घटना के संबंध में युवक व एक अन्य चालक दो नया ट्रैक्टर लेकर रांची से देवघर आ रहे थे। इस दौरान दोनों ट्रैक्टर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंशु ट्रैक्टर लेकर सड़क किनारे बंसबिट्टी में जा घुसा। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं दूसरे ट्रैक्टर का चालक मौके पर से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने आकर घायल अंशु को बाहर निकाला। उसके बाद उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। यहां जांच करने के बाद डाक्टर ने अंशु को मृत घोषित कर दिया।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर देवीपुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के स्वजन देवघर सदर अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि गाड़ी की गति अधिक होने के कारण ये हादसा हुआ है।


