
Deoghar News : देवघर-सारठ एनएच पथ पर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के कर्णकोल पुल के पास कार ट्रक से टकरा गयी। इस हादसे में केरल के रहने वाले दंपति घायल हो गए।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल 60 वर्षीय मुरली नायक व उनकी पत्नी केरल के कोच्ची शहर के रहने वाले हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि वे लोग बाबा बैजनाथ की पूजा करने के लिए देवघर आए थे।

देवघर एयरपोर्ट पर प्लेन से उतरने के बाद वे कार से देवघर शहर की ओर जा रहे थे। इस दौरान कर्णकोल मोड के पास कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी एक ट्रक से टकरा गयी।
हादसे में कार सवार चार लोगों में से दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर कुंडा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
दोनों घायलाें को पुलिस द्वारा इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है।



