
Deoghar: शादी की नीयत से नाबालिग को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले में कुंडा थाना की पुलिस ने नामजद आरोपित शिवम कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को रेड रोज स्कूल गली से गिरफ्तार से किया गया है।

आरोपित को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले को लेकर नाबालिग की मां के बयान पर कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजला चौक रेड रोज स्कूल के गली में रहने वाले शिवम कुमार सहित लालजी गुप्ता, मीरा देवी व राजा गुप्ता को नामजद आरोपित बनाया गया है।

दर्ज मामले में नाबालिग की मां का कहना है कि उनकी बेटी घर से गायब थी। खोजबीन के क्रम में पता चला कि आरोपित शिवम ने उसे शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जिसमें अन्य आरोपितों का भी साथ रहा है।


