
Deoghar News : देवघर नगर थाना में मारपीट कर एक लाख रूपये ट्रांसफर करा लिये जाने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला गिरिडीह जिला के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र निवासी पिंटू हाजरा ने दर्ज कराया है।

मामले में कहा है कि वह अपने मित्र मुनेश्वर किस्कू साकिन भलपहरी, कैलाश हाजरा ग्राम अहिल्यापुर, रंजित पांडेय साकिन थाना अहिल्यापुर जिला गिरिडीह के साथ अपने स्कार्पियो से पूजा करने बाबा धाम आ रहा था।

शंख मोड़ के पास रास्ता भटक गया ओर रेलवे ओवर ब्रीज के नीचे चला गया। आगे रास्ता बंद रहने के कारण वापस लौटने के लिये वाहन को बैक करने लगा। इसी बिच 10-12 लोग बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे और वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
जब उनलोगों ने विरोध किया तो पिस्टल तान दिया और सभी को जंगल की ओर लेकर चले गये।
जहां मारपीट कर मोबाइल छिन लिया और वालों को फोन करवाकर उससे 40 हजार और मुनेश्वर किस्कू से 60 हजार रूपये मंगवा कर ले लिया।
मोबाइल का पासवर्ड एवं पीन कोड लेकर वापस सड़क पर छोड़कर सभी फरार हो गये। नगर पुलिस मामला दर्ज छानबीन में जुट गयी है।


