
Deoghar: शनिवार की रात को बीएन झा रोड स्थित राम झारोखा के समीप कंरट लगने से एक कांवरिया की मौत हो गयी थी। उसकी पहचान रविवार को उसके साथ आये अन्य कांवरिया ने किया।

मृतक सत्यसुंदर सेनापति (40वर्ष) पिता श्याम सुंदर सेनापति है जो लाल खदान वार्ड नंबर -6 संत नगर विलासपुर छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। साथी कांवरिया बिलासपुर राजकिशोर नगर निवासी सुबास पूरी गोस्वामी ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि राम झरोखा के समीप लघुशंका के क्रम में ट्रांसफार्मर की चपेट में वह आ गया। उपरांत उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित दिया।

कहा है कि 9 जूलाई को सभी लोग एक साथ छत्तिसगढ़ से सुल्तांगंज के लिये चले थे। वहां से जल उठाने के बाद सभी लोग एक साथ चल रहे थे। कहा है कि मृतक जत्था से पहले ही 12 जुलाई देवघर पहुंच कर राम झरोखा के समीप पंडा जी के घर रूका था। देर शाम को वह लघुशंका के लिये बाहर निकला था उसी दौरान ट्रांसफार्मर के पास बिजली के तार के चपेट में आ गया और मौत हो गयी।


