
Deoghar : देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के जियाखाड़ा पुल के पास टोटो पलटने से एक व्यक्ति कि मौत तो दूसरा घायल हो गया। दोनों को घायला अवस्था में इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया।

जहां पर जांच के उपरांत मणिगढी निवासी रुपेश सिन्हा को ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अनूप कुमार को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

घटना के संबंध में घायल अनुज कुमार ने बताया कि दोनों जियाखाड़ा से घर की ओर जा रहे थे। उसी क्रम में जियाखाड़ा पुल के पास टोटो असंतुलित होकर पलट गया।
जिसमें वह घायल हो गया वहीं रुपेश सिन्हा की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दी है। पुलिस मामले कि जांच में जुट गई है।


