
Giridih: जिले के देवरी में बच्चों के झगड़े में गर्म माड़ फेंकने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

बताया जाता है कि सोमवार को देवरी में रहने वाले एक परिवार के यहां बच्चे द्वारा घर के आंगन में जूठा (जूठन) फेंक दिए जाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद इस कदर बढ़ गया कि बड़ी गोतनी मालती देवी ने मंझली गोतनी मंजू देवी (25) के शरीर पर गर्म माड़ उड़ेल दिया। इससे महिला झुलस गयी है। देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

पीड़िता मंजू देवी के पति प्रदीप साव के मुताबिक सोमवार की सुबह दस बजे उसके पुत्र ने खाना खाने के बाद जूठा घर के आंगन में फेंक दिया था। इसे लेकर उसकी गोतनी मालती देवी ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इससे विवाद बढ़ गया। गाली देने से मना करने पर उसने चूल्हा पर बन रहे भात (माड़) को मंजू के शरीर पर उड़ेल दिया। इस दौरान उसकी सास भिखनी देवी मौके पर पहुंची और मंजू देवी को बचाया। इसमें मंजू झुलस गयी है। उसका इलाज चल रहा है।


