
Deoghar News : विषपान करने से गंभीर हुई एक महिला की मौत इलाज के क्रम में हो गयी। मृतका का नाम 22 वर्षीय जानकी देवी पति अजय महथा है जो जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के लकड़ीगंज की रहने वाली थी।

मृतका की मां जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी निवासी आरती देवी ने बताया कि ससुराल वालों ने बेटी को जहर खिलाकर मार दिया। मृतका की मां का कहना है कि मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे बेटी की सास ने फोन कर बताया कि आपकी बेटी बेहोश हो गयी है उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया है।

वह बाजार में ही थी दौड़कर सदर अस्पताल पहुंची तो देखा की बेटी की स्थिति ठीक नहीं है। जब उससे पुछा की क्या हुआ तो उसने बताया कि पति ने उसे फोटो दिखाया कि वह दूसरी लड़की शादी करेगा। पति ने उसे कई गलत फोटो भी लड़की के साथ का दिखाया।
बताया कि उपरांत पति ने उसे जहर हाथ में देकर कहा कि तुम खा कर मर जाओ हम दूसरी शादी कर लेगें। मृतका की मां आरती देवी का कहना है कि दामाद की किसी गैर महिला से अवैध संबध है। कहना कि उसकी बेटी को दामाद सहित ससुराल वालों ने जहर देकर मार दिया।
मृतका को एक बेटा और एक बेटी है। मां ने बताया कि मंगलवार को जानकी हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टर के द्वारा इलाज के लिये बाहर रेफर कर दिया गया।
उपरांत उसे इलाज के लिये कुंडा स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गये। जहां देर रात को इलाज के क्रम में मौत हो गयी। जानकारी मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद पिरजनों को सौँप दिया।



