
Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र के शहीद आश्रम रोड में एक घर का ताला तोड़कर नकदी व गहना चोरी कर लिया गया है।

इस घटना को लेकर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार की रात उसके घर के गेट व नीचे के तल्ले के बंद कमरे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए।

उसके बाद आलमारी का ताला तोड़कर वहां से सोने का चेन, चांदी का पायल, 2500 रुपया नकद व अन्य सामान चोरी कर लिया। वे लोग उपर के तल्ले में सो रहे थे। सुबह नींद खुलने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली।
उसके बाद इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
शहर व आसपास के इलाके में चोर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
पुलिस इन चोरों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। पिछले दो माह में कई घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है।



