
Deoghar : देवघर जिले के रिखिया थाना इलाके के रामपुर मोहल्ला निवासी एक किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। मृतक का नाम 14 वर्षीय अर्णव आनन्द पिता पुरूषोत्तम कुमार ठाकुर है।

परिजनों ने बताया कि उसके तीन दोस्तोें ने उसे बुलाकर घर से यह बात कह कर ले गया कि चलो बकरी को खिलाने के लिये पत्ता तोड़कर लाना है। अपने दोस्तों के साथ वह चला गया।

कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने जानकारी दी की अर्णव तालाब मेें डूब गया है। उपरांत परिजन और आसपास के लोग तालाब के पास पहुंचे उसके बाद उसे पानी से निकालकर इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इधर जानकारी मिलते ही बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।


