
Deoghar: दुमका जिला के जरमुंडी थाना क्षेत्र के डुमरडीहा गांव के पास ट्रैक्टर से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। अनन-फानन में उसे देवघर सदर अस्पताल इलाज के लिये पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।

मृतक का नाम लगभग 8 वर्षीय जितेंद्र कुमार दास है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी सूचना बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले को लेकर सदर अस्पताल पहुंची लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजनों द्वारा बैद्यनाथ ओपी में आवेदन देकर पोस्टमार्टम नहीं कराने का मांग किया गया।

घटना के बावत मृतक किशोर के पिता चिमड़ दास ने बताया वह और उसकी पत्नी दोनों गांव से बाहर गए थे। परिजनों ने सूचना दी की जितेंद्र कुमार चलती ट्रैक्टर में लटका हुआ था उसी क्रम में उसका हाथ छूट गया और नीचे गिर गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उपरांत परिजनों ने किशोर को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।


