
Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र के क्लब ग्राउंड के दुकान में शुक्रवार देर रात्रि को अज्ञात चोरों के द्वारा दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली।

दुकानदार शनिवार सुबह जब दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा की दुकान का दरवाजा टूटा हुआ था और दुकान में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था।

दुकानदार राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इससे पूर्व भी दुकान में दो बार चोरी हो चुका है। दुकान में रखी सभी नगद राशि की चोरी की गई थी।
इस बार दुकान का सामान चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दे दी गयी है। मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।



