
Deoghar : देवघर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विषपान करने से एक महिला और एक पुरुष की हालत गंभीर हो गई। गंभीर स्थिति में दोनों को परिजनों ने इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है।

विषपान करने वालों में पथरौल थाना क्षेत्र निवासी राहुल शर्मा और जसीडीह थाना क्षेत्र के मथुरापुर धनपहाड़ी निवासी माही देवी शामिल हैं।

परिजनों के अनुसार, दोनों ने पारिवारिक झगड़े के बाद आवेश में आकर विषपान कर लिया। घटना के बाद परिजन दोनों को तत्काल इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में दोनों का इलाज जारी है। इधर, अस्पताल प्रबंधन की ओर से घटना की जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।



