
Deoghar : देवघर नगर थाना इलाके के नंदन पहाड़ स्थित तालाब में डुबने से एक 39 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक का नाम विशाल महथा है जो बरमसिया का रहने वाला है।

पुलिस को दिये बयान में मृतक के पिता छबेली महथा उर्फ संतोष महथा ने कहा है कि 27 अक्टूबर की शाम चार बजे के आसपास विशाल महथा बरमसिया नंदन पहाड़ जाने वाले रास्ते में स्थित मंगल तालाब में अर्ध्य देने के लिये गया था।

उसी दौरान वह तालाब में नहाने उतर गया। तालाब में नहाने के क्रम में उसका पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
कहा है कि देर शाम होने पर जब उसका बेटा विशाल वापस नहीं लौटा तो घर के सदस्य उसे खोजने निकल गये। खोजबीन के क्रम में पता चला कि उसका बेटा नहाने के दौरान तालाब में डूब गया है।
उपरांत आसपास के लोगों के सहयोग से उसे तालाब के अंदर से निकाला गया। उसके बाद उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां जांच करने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।


