
Ranchi : स्विट्ज़रलैंड से लौटने पर रांची एयरपोर्ट पर मंत्री दीपिका पांडे का कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया. इस पर मंत्री ने कहा है की किए गए आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।

आपका स्नेह, विश्वास और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है यही ऊर्जा और भावना मुझे निरंतर झारखंड और देश की सेवा के लिए समर्पित रखती है।

इस कार्यक्रम में 47 देशों से महिला नेताओं और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के राजनीतिक नेतृत्व को मजबूत करना, वैश्विक स्तर पर समानता और शांति को बढ़ावा देना, और डिजिटल तथा सामाजिक चुनौतियों पर अनुभव साझा करना था।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अपने वक्तव्य में “Technology-Facilitated Gender-Based Violence” को रोकने में संसद की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल दुनिया, जो कभी महिलाओं के सशक्तिकरण का माध्यम थी, अब कई बार उत्पीड़न, धमकी और भय का ज़रिया बन रही है।
ऑनलाइन लैंगिक हिंसा सिर्फ व्यक्तिगत सुरक्षा का मुद्दा नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और समाज की मजबूती पर सीधा प्रभाव डालने वाला गंभीर समस्या है।
मंत्री ने अपने वक्तव्य में भारत में डिजिटल हिंसा के आंकड़े भी साझा किए। उन्होंने बताया कि 2022 में 85% भारतीय महिलाओं ने ऑनलाइन उत्पीड़न का सामना किया, और 54% को तकनीक-आधारित हिंसा का सामना करना पड़ा।


