
Deoghar News : देवघर नगर थाना इलाके में स्थित एसडीपीओ कार्यालय के समीप बुधवार को एक व्यक्ति के कपड़े पर सत्तू फेंक कर बदमाशों द्वारा उसके पॉकेट से 24 हजार नकद निकालकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है।

इसे लेकर नगर निगम के पत्रवाहक शंकर महतो ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। मामले में कहा है कि वह स्टेट बैंक के प्रधान शाखा स्थित अपने बैंक खाता से 24 हजार रूपये नकद निकाल कर वापस लौट रहा था।

उसी दौरान एसडीपीओ कार्यालय के पास उसके शरीर पर किसी ने सत्तू फेंक दिया।
वह बगल में स्थित चापानल पर अपना कपड़ा धोने लगा उसी दौरान पॉकेट से 24 हजार रूपये निकालकर अज्ञात व्यक्ति फरार हो गया।
नगर पुलिस आवेदन लेकर छानबीन में जुट गयी है।



