
Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ी इलाके में एक करीब 25 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका का नाम गीता देवी है.

घटना की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस वहां पहुंची और महिला के शव को फांसी के फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि मृतका नंदन पहाड़ स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल के बगल में भाड़े के मकान में अपने प्रेमी के संग रह रही थी। बताया जाता है कि महिला का पति सरोज कुमार से किसी बात को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है।
बताया जाता है कि कथित प्रेमी जमुई जिला निवासी राहुल कुमार के साथ वह भाड़े के मकान पर वहां रह रही थी। मृतिका का एक करीब 10 वर्षीय बेटी है जो अपने नानी घर में रह रही थी।
घटना की बाबत मृतका की सास खोरादाह निवासी रेणु देवी ने बताया है कि उसके बेटे सरोज के साथ उसकी शादी हुई थी। पारिवारिक मामले को लेकर दोनों के बीच कोर्ट में मामला चल रहा है।
रेणु देवी ने बताया कि वह अपनी नतनी को डॉक्टर से दिखाने के बाद बेटी से भेंट करने के लिए नंदन पहाड़ स्थित भाड़े के घर पर पहुंची थी। पहुंचने का बाद देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है और खटखटाने के बाद कोई आवाज नहीं आ रहा है।
आसपास के लोगों की इसकी जानकारी दी। लोग पहुंचे और दरवाजा को तोड़ा गया। तोड़ने का बाद देखा की बेटी फांसी के फंदे से लटक रही है। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस वहां पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



