गिरिडीह :
गिरीडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर दो अलग-अलग जगहों पर घटी दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई. वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
पहली घटना में 34 वर्षीय दुलाल सोरेन और 30 वर्षीय मुन्ना हंसता घायल हो गए. बताया जाता है कि गांधी बाजार में दो बाइक में सीधी टक्कर हो गई जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई है दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया.
वहीं दूसरी घटना महेश मुंडा मिशन के पास घटी जहां एक तेज रफ्तार बाइक नाली में घुस गई. जिसमें बाइक चालक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह भेजा। इस दौरान गिरिडीह जाने के क्रम में महिला की मौत हो गई. वही बाइक चालाक की स्थिति गंभीर है बतायी जा रही है. बाइक चालक और महिला गिरिडीह के मोहनपुर के रहने वाले बताये जा रहे है।