
Deoghar News : सोमवार को बाबा मंदिर मंझला खंड से एक महिला का पर्स चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत महिला श्रद्धालु ने बाबा मंदिर कंट्रोल रूम में किया है।

उपरांत बाबा मंदिर कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। हालांकि फुटेज में कुछ भी साफ नजर नहीं आया।

घटना के संबंध में पटना रानी प्लाजा निवासी निधि कुमारी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना करने आई थी।
उसी दौरान मंझला खंड में किसी ने उनका पर्स खींच लिया। बताते चलें कि इन दिनों बाबा मंदिर प्रांगण में चोर पॉकेट मार गिरोह सक्रिय रूप से चोरी पॉकेट मेरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।


