
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के देवघर जसीडीह मुख्य पथ पर बेलाबगान के पास टोटो और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में टोटो पर सवार चार महिला घायल हो गई।

घायलों में रेशमी देवी, तितली देवी, झूला देवी और नीतू देवी के नाम शामिल है। सभी देवीपुर थाना क्षेत्र केबंदरबासा गावं कि रहने वाली है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रश्मि देवी ने बताया कि वह सभी बाबा मंदिर पूजा करने आई थी। पूजा अर्चना के उपरांत सभी लोग टोटो से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान बेला बगान के पास एक अनियंत्रित बाइक सवार ने टोटो में जोरदार धक्का मार दिया। जिससे टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में टोटो पर बैठी सभी महिलाएं घायल हो गई।



