
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना इलाके के अलग-अलग गांव के रहने वाले दो व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

दोनों को परिजनों द्वारा इलाज के लिये पहले सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रेफर किये गये युवकों में लकड़ीगंज निवासी 23 वर्षीय सुमन कुमार और बलसरा निवासी 35 वर्षीय अमोल कुमार के नाम शामिल हैं।

दोनों ने किस वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। वहीं स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।


