Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र के हिरना में किराये पर रहने वाले सोनू कुमार सिन्हा से मोबाइल छिनतई का मामला सामने आया है। घटना शनिवार देर शाम करीब सात बजे की है।

पीड़ित के अनुसार, वह दुर्गाबाड़ी इलाके से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान किसी का फोन आने पर वह सड़क किनारे रुककर मोबाइल पर बात करने लगे।

तभी बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और जसीडीह की ओर फरार हो गये। घटना के बाद पीड़ित शिकायत देने नगर थाना पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



