
Deoghar: देवघर जिले के नये पुलिस कप्तान सौरभ एक्शन मोड में दिखे। रविवार को पदभार संभालते ही कई थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये। एसपी सौरभ पहले नगर थाना पहुंचे।

उपरांत यातायात, महिला और साइबर थाना के बाद कुंडा थाना पहुंचे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर, अभिलेखों के रख-रखाव तथा थाना में साफ-सफाई आदि का गहनता से अवलोकन किया। थाने के अधिकारियों, कर्मचारियों को अभिलखों के अद्यतन रख-रखाव, आगन्तुकों, पीड़ितों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने का निर्देश दिया।

बताते चलें कि नये पुलिस अधीक्षक सौरभ अपने वाहन से रविवार को अचानक दोपहर में नगर थाना पहुंचे फिर वहां से पैदल की यातायात थाना, महिला थाना और उसके बाद साइबर थाना पहुंच गये। सबसे पहले साइबर थाना परिसर का मुआयना किया फिर थाना के अंदर पहुंचे।
एसपी के साथ साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा, नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार, साइबर थाना प्रभारी सहदेव प्रसाद, यातायात थाना प्रभारी संजय कुमार इत्यादि उपस्थित थे।


