
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना इलाके के दुर्गापुर इलाके में शुक्रवार की देर रात को चोरी का मवेशी लदा स्कार्पियो वाहन सड़क किनारे एक ट्रांसर्फामर से टकरा गया। घटना के उपरांत वाहन छोड़कर उस पर सवार तस्कर और चालक फरार हो गये।

स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी कुंडा पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन के अंदर बंधे दो मवेशी को बरामद कर थाना ले आयी।

घटना के बावत स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के लगभग डेढ़ बजे के आसपास स्कार्पियों वाहन ट्रांसर्फामर से टकराया है। गांव में शादी का माहौल था और डीजे बजने के शोर में लोगों का घटना के बारे में पता नहीं चल सका।
इसी बीच वाहन में सवार सभी लोग फरार हो गये। कुंडा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। वहीं वाहन के मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।



